फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बैठक करते डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के पदाधिकार
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव के बीच ओपीएस को बहाल करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन फतेहाबाद जोन की बैठक प्रधान जसवंत सिंह के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में हुई।
बैठक में एसोसिएशन ने विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान एसोसिएशन ने फैसला लिया कि जो राजनीतिक पार्टी ओपीएस को बहाल करने का वादा करेगी, उसका समर्थन किया जाएगा। कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग रहे हैं लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। चुनाव में कर्मचारियों का ओपीएस अहम मुद्दा रहेगा। बैठक में उपप्रधान हवा सिंह, सचिव अरूण कुमार, कोषाध्यक्ष मनदीप, जेई राजेश भांभू, दीपक कुमार, ईश्वर, सचिन कुमार, संजय, कृष्ण चावला, रिंकू ढाका, रमन कुमार, विरेंद्र नैन आदि मौजूद रहे।