फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: नीलगाय के सामने आने से अनियंत्रित हुई कार, पेड़ से टकराने के बाद लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

Thu, 28 Jul 2022 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

चिंदड निवासी दर्शन सिंह रात को कुम्हारिया से बड़ोपल आ रहा था। रास्ते में नीलगाय अचानक उसकी गाड़ी के आगे आ गई। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। इसके बाद गाड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव कुम्हारिया से बड़ोपल रोड पर बुधवार देर रात को एक गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी के आगे अचानक नील गाय आने के बाद गाड़ी पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई। हालांकि हादसे में गाड़ी चालक बाल बाल बच गया। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चिंदड निवासी दर्शन सिंह रात को कुम्हारिया से बड़ोपल आ रहा था। रास्ते में नीलगाय अचानक उसकी गाड़ी के आगे आ गई। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। इसके बाद गाड़ी में आग लग गई। दर्शन ने तुरंत गाड़ी से बाहर आकर अपनी जान बचाई। वहीं गाड़ी में आग लगती देख ग्रामीण एकत्रित हो गए और दर्शन सिंह को संभाला। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह से जल गई।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें