फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: दो जगह पराली में लगी भयंकर आग, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Thu, 18 Nov 2021 04:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हाईटेंशन तारों के कारण आग लगने से ट्रक में भरी पराली जलकर राख हो गई। वहीं दौलतपुर में पराली के स्टॉक में भयंकर आग लग गई। फतेहाबाद, भट्टू, रतिया, उकलाना व टोहाना की फायर ब्रिगेड गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
ट्रक में जली पराली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नखाटिया के खेतों में गुरुवार दोपहर को पराली की गांठें उठाने आए ट्रक में गांव की फिरनी के पास से गुजर रही बिजली की हाईवोल्टेज तारों से आग लग गई। ट्रक में पराली में आग लगते देख लोगों ने चालक को इस बारे में बताया। चालक सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को खाली खेतों की ओर ले गया और नीचे कूद कर अपनी जान बचाई।          

विज्ञापन


देखते ही देखते पूरे ट्रक में आग लग गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बहुत तेज थी। सूचना पाकर फतेहाबाद, रतिया से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी गांव की ओर दौड़ीं और पुलिस भी मौके पर पहुंची, तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया था। हादसा खेत में काफी नीचे लटक रही तारों के कारण हुआ। गनीमत रही कि चालक की जान बच गई।

मामले के मुताबिक गांव नखाटिया के सरपंच प्रतिनिधि निर्मल सिंह ने खेत में धान कटाई के बाद बची पराली की गांठों को उठाने के लिए एक ट्रक को बुलाया गया था। ट्रक चालक बहबलपुर निवासी टोनी ट्रक को लोड कर जब चलने लगा तो गांव की फिरनी पर ऊपर से गुजर रही तारें ट्रक को छू गईं और चिंगारियां ट्रक में पड़ी गांठों पर पड़ी तो भयंकर आग लग गई।
विज्ञापन


इतने में ग्रामीणों ने चालक को बताया तो वह ट्रक को खेतों में ले गया। हादसा देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। 

विज्ञापन

गांव दौलतपुर में पराली के स्टॉक में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव दौलतपुर में पराली के स्टॉक में लगी आग 
गांव दौलतपुर में बने पराली के स्टॉक स्थल पर भी दोपहर को भयंकर आग लग गई। फतेहाबाद से कई गाड़ियां दौलतपुर की तरफ दौड़ीं और आग बुझाने का प्रयास किया, समाचार लिखे जाने तक आग लगी हुई थी। यहां पर आसपास क्षेत्र से पराली लाकर स्टॉक की जाती है। दमकल कर्मी सतबीर सहारण ने बताया कि आग बुझाने के लिए फतेहाबाद की पांच गाड़ियां लगी हुई है। इसके अलावा रतिया, टोहाना, भट्टू और उकलाना से गाड़ियां बुलाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें