फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: टोहाना के शाही बाग मैरिज पैलेस में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

Wed, 12 Jun 2024 08:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
विज्ञापन
मैरिज पैलेस में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
टोहाना के हिसार रोड स्थित शाहीबाग मैरिज पैलेस में बुधवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके चलते पैलेस के मुख्य गेट पर रखा लाखों रुपये की कीमत का सामान जल गया। आग की सूचना पाकर आई डायल 112 की पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया और तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


डायल 112 की टीम से अमरनाथ ने बताया कि सुबह करीब 6:15 बजे उनके पास सूचना आई थी कि मैरिज पैलेस में आग लग गई है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को फोन कर गाड़ी को बुलाया और आग पर काबू पा लिया है। एक गाड़ी ने ही आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें