फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आधार अपडेट के लिए सुबह 6 बजे लगी लाइन, 100 लोगों को टोकन दिए तो किया हंगामा

विज्ञापन
गर परिषद कार्यालय में सेंटर के बाहर आधार कार्ड अपडेट के लिए लोग खड़े है।
विज्ञापन
फतेहाबाद। राशन डिपो पर लाभार्थियों की केवाईसी करने की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार सुबह 6 बजे ही नगर परिषद कार्यालय में बने आधार सेंटर पर लोगों की भीड़ लग गई। सुबह 8 बजे जैसे ही केंद्र खुला तो संचालक ने 100 लोगों को टोकन जारी कर दिए। लेकिन जिन्हें टोकन नहीं मिला उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया, सेंटर पर पुलिसकर्मी तैनात किए तब जाकर लोगों के आधार कार्ड बने सके।
विज्ञापन

बता दें कि आधार कार्ड में बच्चों व बुजुर्गों के फिंगर प्रिंट अपडेट न होने के चलते केवाईसी नहीं हो पा रही है। राशन कार्ड से कहीं नाम न कट जाए इस डर के चलते आधार कार्ड में फिंगर प्रिंट अपडेट करवाने के लिए आधार केंद्रों पर लोगों की भीड़ लग रही है। लोगों की लंबी लाइन केंद्र खुलने से दो घंटे पहले लग गई। जब संचालक राजकुमार मेहता ने केंद्र खोला तो कहा कि एक दिन में 100 लोगों के ही आधार कार्ड बना सकते हैं। संचालक ने 100 लोगोें में टोकन बांट दिए, मौके पर बचे हुए लोगों ने हंगामा कर दिया और कहा कि सभी को टोकन जारी किया जाए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। बस स्टैंड चौकी से पुलिस टीम पहुंची और शांत करवाया गया। सेंटर पर हंगामे की आशंका के चलते दोपहर बाद तक पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में आधार कार्ड बनाने का काम हुआ।
डिपो संचालक लाभार्थियों डरा रहे, कट जाएगा नाम
लाभार्थियों की केवाईसी करने को लेकर डिपो संचालकों को निर्देश दिए गए। डिपो संचालक जल्द काम निपटाने के चक्कर में लाभार्थियों को डरा रहे हैं कि अगर जल्द केवाईसी नहीं करवाई तो नाम कट जाएगा। नाम कटने के डर से लाभार्थी केवाईसी के लिए पहुंच रहे हैं तो यहां बुजुर्गों और बच्चों के फिंगर प्रिंट मैच न होने की समस्या आ रही है और आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए भेजा जा रहा है। केवाईसी न होने से नाम न कट जाए इसी के चलते लाभार्थी आधार कार्ड अपडेट करवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बैंकों में लग रही लाइनें, बंद करनी पड़ रही मशीनें
शहर फतेहाबाद में पांच आधार सेंटर चल रहे है। जिसमें ई दिशा केंद्र, नगर परिषद कार्यालय, यूनियन बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक शामिल है। बैंकों में भी लाभार्थियों की लाइन लग रही है। सोमवार को यूनियन बैंक में हंगामा होने पर मशीन बंद करके काम रोक दिया गया था।

जिले में डिपो और कार्ड धारकों की स्थिति
जिले में राशन डिपो : 366
कुल राशन कार्ड : 184480
कुल सदस्य : 726824
एएवाई कार्ड : 16645
कुल सदस्य : 58171
एबीपीएल कुल कार्ड : 167835
कुल सदस्य : 668653
कोट
नहीं कटेगा राशन कार्ड से नाम, नहीं जारी हुए निर्देश
राशन कार्ड लाभार्थियों की केवाईसी डिपो पर की जा रही है। ये प्रक्रिया एक साल से चल रही है। केवाईसी न करवाने पर किसी का नाम नहीं कटा और न ही राशन रोका गया है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। समय के अनुसार डिपो पर जाकर केवाईसी करवा लें लेकिन ये जरूरी है।
विज्ञापन

-विनीत जैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें