फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के भूना मोड़ के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग फतेहाबाद कोर्ट की तरफ जा रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मामले में फतेहाबाद पुलिस ने मृतक गांव बरसीन निवासी बख्तावर सिहं के बेटे सतपाल के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत में बरसीन निवासी सतपाल ने बताया कि उसके पिता बख्तावर सिंह साइकिल पर पुराना बस स्टैंड से कोर्ट की तरफ जा रहे थे। जब भूना मोड़ के पास पहुंचे तो ऑटो मार्केट की तरफ से कार आई और उसने टक्कर मार दी। टक्कर से साइकिल सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें