फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: चेन खींचकर रुकवाई ट्रेन, फिर मुंह पर कपड़ा बांधे युवकों ने यात्रियों से की छीनाझपटी

Tue, 14 Mar 2023 04:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पुलिस को सूचना मिली कि 3-4 मुंह पर कपड़ा बांधे युवकों ने ट्रेन रोकी और यात्रियों से मोबाइल आदि की छीनाझपटी की। एसएचओ जीआरपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ युवकों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में मंगलवार को अजमेर-अमृतसर ट्रेन को चेन खींचकर रोकने, सिग्नल डाऊन करने और यात्रियों से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद दिन भर रेलवे पुलिस इस मामले की जांच में जुटी रही।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अजमेर से अमृतसर चलने वाली ट्रेन नंबर 619 को कुछ आरोपियों ने चेन खींचकर जमालपुर रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया। वहीं स्टेशन मास्टर को पता चला कि सिग्नल भी डाऊन कर दिया गया है। जिसके बाद जांच की गई तो कुछ यात्रियों ने बताया कि 3-4 युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और यात्रियों से मोबाइल आदि की छीनाझपटी करने लगे, लेकिन बाद में वे फरार हो गए।

वहीं इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हो गई। सूचना पाकर आरपीएफ, जीआरपी की उकलाना, जाखल, टोहाना व हिसार से टीमें जमालपुर स्टेशन पहुंची और दिनभर जांच की। इसके बाद एसएचओ जीआरपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ युवकों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई।
विज्ञापन


लेकिन छीनाझपटी को लेकर अभी तक कोई यात्री सामने नहीं आया है। पंजाब जा चुके यात्रियों से संपर्क करने का प्रयास जारी है। यदि कोई शिकायत व्हाट्सएप पर भी आती है तो मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें