फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, घायल दादा को बचाने के लिए अस्पताल दौड़ा पौता, लेकिन..

Tue, 14 Mar 2023 04:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

कार चालक ने चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बुजुर्ग घर के बाहर सो रहा था। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र के गांव सैदपुर में एक कार चालक ने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया, लेकिन घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सैदपुर निवासी विकास यादव ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह 13 मार्च को अपने घर पर ही था। घर के बाहर उसके दादा छाजुराम उम्र 88 वर्ष अपने घर के आगे चारपाई डालकर सो रहे थे। इतनी देर में एक गाड़ी चालक तेज व लापरवाही से गाड़ी चलाता हुआ आया और देखते ही देखते गाड़ी की टक्कर मेरे दादा की चारपाई को मार दी।

चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद वह अपने दादा को गाड़ी में लेकर सरकारी अस्पताल अटेली में ईलाज के लिए पहुंचा। जहां पर डॉक्टर ने रैफर कर दिया। वह अपने दादा को लेकर रेवाड़ी जा रहा था कि जब काठूवास के नजदीक पहुंचते ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें