फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: कलयुगी बेटे व पोते ने 82 साल की मां को पीटा, गांव भोडिया खेड़ा का मामला

Tue, 09 May 2023 02:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में सुगना देवी ने बताया कि उसके पति की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उसके तीन लड़के और पांच लड़कियां है। आरोप है कि जब वह खेत में बैठी तो लड़का धर्मपाल व उसका लड़का रमजान ने मारपीट की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव भोडिया खेड़ा में कलयुगी बेटे ने अपनी 82 साल की मां के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल मां को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लाया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने बुजुर्ग महिला सुगना की शिकायत पर आरोपी बेटे धर्मपाल और पोते रमजान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में सुगना देवी ने बताया कि उसके पति की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उसके तीन लड़के और पांच लड़कियां है। आरोप है कि जब वह खेत में बैठी तो लड़का धर्मपाल व उसका लड़का रमजान ने मारपीट की। आरोपियों ने डंडे से उसे पीटा। दूसरे लड़के मनोहर लाल की पत्नी व उसके बेटे ने छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि बेटे धर्मपाल ने तीन लाख रुपये उधार लिए थे जो कि आज तक नहीं दिए है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें