फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में सुगना देवी ने बताया कि उसके पति की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उसके तीन लड़के और पांच लड़कियां है। आरोप है कि जब वह खेत में बैठी तो लड़का धर्मपाल व उसका लड़का रमजान ने मारपीट की।
फतेहाबाद के गांव भोडिया खेड़ा में कलयुगी बेटे ने अपनी 82 साल की मां के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल मां को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लाया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने बुजुर्ग महिला सुगना की शिकायत पर आरोपी बेटे धर्मपाल और पोते रमजान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में सुगना देवी ने बताया कि उसके पति की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उसके तीन लड़के और पांच लड़कियां है। आरोप है कि जब वह खेत में बैठी तो लड़का धर्मपाल व उसका लड़का रमजान ने मारपीट की। आरोपियों ने डंडे से उसे पीटा। दूसरे लड़के मनोहर लाल की पत्नी व उसके बेटे ने छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि बेटे धर्मपाल ने तीन लाख रुपये उधार लिए थे जो कि आज तक नहीं दिए है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।