फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: मंदबुद्धि युवक के साथ कॉलोनी के चार युवकों ने किया कुकर्म, आरोपियों ने वीडियो किया वायरल

Fri, 02 Jun 2023 12:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में मंदबुद्धि युवक के पिता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, जिसमें छोटा बेटा 20 साल का मंदबुद्धि है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कॉलोनी के रहने वाले तीन नाबालिग सहित चार लड़कों ने उसके बेटे के साथ एक शेलर के बरामदे में कुकर्म कर रहे हैं।
विज्ञापन
थाना टोहाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के टोहाना की एक कॉलोनी के रहने वाले 20 वर्षीय मंदबुद्धि युवक के साथ उसी की कॉलोनी के निवासी तीन नाबालिग सहित चार लड़कों ने कुकर्म कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मंदबुद्धि युवक के परिजनों को जब घटना का पता चला तो लिखित शिकायत चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए सभी चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में मंदबुद्धि युवक के पिता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, जिसमें छोटा बेटा 20 साल का मंदबुद्धि है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कॉलोनी के रहने वाले तीन नाबालिग सहित चार लड़कों ने उसके बेटे के साथ एक शेलर के बरामदे में कुकर्म कर रहे हैं। इसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।

आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग
टोहाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि मंदबुद्धि युवक के पिता की शिकायत पर तीन नाबालिग सहित चार युवकों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें