रेवाड़ी पुलिस को दी शिकायत में नया गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि महेंद्रगढ़ निवासी गौतम जिंदल से उसकी जान पहचान थी। गौतम ने उसे रुपये दोगुना करने और इसके बदले बांड भर कर देने का झांसा दिया। उसने लोगों से उधार रुपये लेकर गौतम को करीब एक करोड़ 42 लाख नौ हजार रुपये दे दिए।
रेवाड़ी में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कभी लिंक भेजकर तो कभी राशि दोगुनी करके का झांसा देकर शातिर ठग लोगों को चुना ला रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोसली क्षेत्र में सामने आया है। नया गांव निवासी एक व्यक्ति को राशि दोगुना करने का झांसा देकर एक ठग ने एक करोड़ 42 लाख रुपये ठग लिए। एसपी को शिकायत देने के बाद वीरवार को कोसली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोडाधड़ी का का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
झूठे कागजात बनाकर बेच दी कार
पुलिस को दी शिकायत में नया गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि महेंद्रगढ़ निवासी गौतम जिंदल से उसकी जान पहचान थी। गौतम ने उसे रुपये दोगुना करने और इसके बदले बांड भर कर देने का झांसा दिया। उसने लोगों से उधार रुपये लेकर गौतम को करीब एक करोड़ 42 लाख नौ हजार रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद गौतम ने यह राशि वापस नहीं लौटाई। पांच जून 2021 को आरोपी ने उसे तीन चेक भी दिए, लेकिन ये चेक बैंक में जमा कराने पर बाउंस हो गए। पीड़ित ने बताया कि चेक बाउंस के विरोध में अदालत में याचिका भी दायर की हुई है। आरोकी ने रुपये वापस लौटाने का झांसा देकर गुरुग्राम के राजीव चौक पर बुलाया। गौतम ने बताया कि उसकी कार खराब हो गई। रुपये लेकर आने का झांसा देकर उसकी ब्रेजा कार ले गया।
जिले में लगातार बढ़ रहे धोखाधड़ी के मामले
आरोपी कार को भी दिल्ली के नजफगढ़ निवासी विनोद कुमार उर्फ वाटसन को एक लाख 30 हजार रुपये में गिरवी रख दी। विनोद ने उसकी कार कागजात पर फर्जी हस्ताक्षर कर झज्जर निवासी प्रमोद कुमार को बेच दी। प्रमोद ने उसकी कार को कोसली से अपने नाम ट्रांसफर करा लिया।
विज्ञापन
शिकायत में बताया कि चार जून 2022 को आरोकी गौतम ने आठ चेक और दिए। वह जब भी इन चेक को बैंक में जमा कराने के लिए कहते है तो उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी थी। एसपी के आदेश के बाद कोसली थाना पुलिस ने वीरवार को धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।