फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी, मौत

Sun, 25 Dec 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 स्थानीय शिव नगर में एक युवक सुमित ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का समाचार है। मृतक सुमित मूल रूप से हांसी का रहने वाला है और पिछले तीन साल से अपनी मौसी के घर रह रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक सुमित की मौसी मीना की मानें तो सुमित पिछले दो दिनों से परेशान था। पुलिस युवक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिसके चलते मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

हांसी निवासी सुमित लालबत्ती चौक पर एक प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर काम करता था।

मृतक की मौसी के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे जब उठाने के लिए कमरे में गई तो सुमित फांसी पर लटका हुआ था। आस-पड़ोस के लोगों की सहायता से वह उसे अस्पताल लेकर आई। यहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौसी ने मामले की सूचना मृतक के हांसी में रह रहे परिवार को दी। मौसी मीना ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद सहारे के लिए सुमित यहीं फतेहाबाद में उसके साथ रह रहा था। मीना के अनुसार दो दिन से सुमित उदास था। उदासी का कारण भी पूछा गया लेकिन उसने नहीं बताया।
विज्ञापन


रात को खाना खाने के बाद सोने के लिए चला गया था। सुबह जब नहीं उठा तो उसे उठाने के लिए गई। कमरे में सुमित ने पंखे की कुंडी से फांसी लगा रखी थी। मौसी के अनुसार सुमित पहले जूते की दुकान पर काम किया करता था। वहां से हटकर पिछले दो महीने से प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में काम कर रहा था। मौत की सूचना के बाद प्रॉपर्टी डीलर अस्पताल पहुंचे। डीलर ने बताया कि सुमित हांसी जाने के लिए कह रहा था। उसने सुबह 8 बजे आकर दफ्तर खोलना था। उसके बाद हांसी में अपने परिवार के पास जाना था। सिटी एसएचओ सुरेंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें