नहर कॉलोनी रतिया में एक विवाहिता के साथ जींद निवासी वैद्य द्वारा नशीली दवा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस फतेहाबाद ने पीड़िता की शिकायत पर पटियाला चौक जींद निवासी वैद्य रणधीर सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि 6 अक्तूबर को आरोपी रणधीर सिंह उसके घर आया और कहने लगा कि तुम्हारे घर ओपरा है और उसको मैं दूर कर दूंगा।
इसी के चलते उसने इलाज के बहाने उसे ऐसी दवा खिलाई कि वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसे आरोपी की करतूत का पता चला। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।