फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: विदेश से पकड़े गए गैंगेस्टर काला राणा का टोहाना के पते पर बना था फर्जी पासपोर्ट 

Sat, 29 Jan 2022 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पासपोर्ट इनपुट से थाईलैंड में डिटेन हुआ। पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस फतेहाबाद लाएगी। फर्जी पासपोर्ट मामले में दर्ज हुई दूसरी एफआईआर में आरोपी गैंगेस्टर से पुलिस को बड़े सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड के बैंकाक में डिटेन किया गया गैंगेस्टर वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा का फर्जी पासपोर्ट फतेहाबाद के टोहाना के पते पर बना था। सूत्रों के अनुसार हरियाणा से बने पासपोर्ट के सीरियल नंबर के इनपुट से ही आरोपी गैंगेस्टर की पहचान विदेश में हो पाई और उसे विदेश में डिटेन किया गया।

विज्ञापन


इसके बाद इंटरपोल की मदद से गैंगेस्टर को गिरफ्तार कर भारत लाया गया। फिलहाल हरियाणा की दूसरे जिलों की पुलिस गैंगेस्टर काला राणा से जुड़े अपने यहां दर्ज मामलों में उसे कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर रही हैं। 

जल्द ही फतेहाबाद पुलिस की फर्जी पासपोर्ट मामलों को लेकर गठित एसआईटी भी पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर फतेहाबाद लेकर आएगी। इस मामले में फिलहाल एसआईटी जरूरी कार्रवाई पूरी करने में लगी है। फतेहाबाद पुलिस को उम्मीद है कि विरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा से फर्जी पासपोर्ट मामले में बड़े सुराग मिल सकते हैं जिससे पता लगाया जा सकेगा कि विदेश भागने में इस तरह फर्जी पासपोर्ट तैयार करवाने में किस तरह से सरकारी तंत्र के लोगों ने अपने पदों का दुरुपयोग किया और इसके पीछे मुख्य साजिश में और कौन-कौन लोग किस स्तर पर जुड़े हुए हैं। 

फर्जी पासपोर्ट मामले में तीन दर्जन लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें कि टोहाना में फर्जी पासपोर्ट के दो मामले दर्ज हैं। पहले दर्ज की गई एफआईआर में अभी तक पुलिस विभाग से लेकर पासपोर्ट विभाग सहित अलग-अलग करीब तीन दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं दूसरी एफआईआर में भी कुछ गिरफ्तारियां हुईं और इसी एफआईआर में विरेंद्र उर्फ काला राणा का फर्जी पासपोर्ट टोहाना के पते पर बने होना ट्रेस हुआ। हरियाणा पुलिस की ओर से काला राणा के फर्जी पासपोर्ट के सीरियल नंबर के इनपुट से ही इंटरपोल के जरिये बैंकाक में उक्त गैंगेस्टर को ट्रेस करते हुए डिटेन किया गया। फिलहाल दूसरी जगहों की पुलिस काला राणा से पूछताछ करने में लगी है और जल्द ही फतेहाबाद पुलिस भी काला राणा से पूछताछ करेगी। 

राजस्थान ही नहीं, पंजाब के गैंगेस्टर तक से संपर्क का शक

दिल्ली और हरियाणा पुलिस के पास मौजूद इनपुट के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग को सक्रिय रखने और उसका विस्तार करने में वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा पूरी गंभीरता से लगा हुआ था। लेकिन हरियाणा में पंजाब के बॉर्डर के साथ लगते कस्बा टोहाना के एड्रेस पर फर्जी पासपोर्ट बनने की कहानी के पीछे पुलिस को शक है कि काला राणा पंजाब के बड़े अपराधियों तक के संपर्क में रहा है। उसकी दूसरी बड़ी वजह ये भी है कि टोहाना के ही एड्रेस पर पंजाब के कई बड़े अपराधियों के फर्जी पासपोर्ट बने हैं और ये फर्जी पासपोर्ट बनवाने में पंजाब के नारकोटेरिरिस्ट की भूमिका भी पुलिस जांच में सामने आई है।

विदेश से लाये गए गैंगेस्टर वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा का पासपोर्ट टोहाना के पते पर बना हुआ पाया गया जो कि टोहाना में दर्ज फर्जी पासपोर्ट के मामले में जांच में सामने आया। आरोपी गैंगेस्टर को टोहाना में दर्ज इस केस में पूछताछ के लिए फतेहाबाद पुलिस जल्द ही कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी और पूछताछ करेगी। -सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें