फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को जहर पिलाने के मामले में दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को जहर पिलाने के मामले में दो पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। गांव खैरपुर के एक ट्यूबवेल पर बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों द्वारा एक युवक के साथ कथित मारपीट करने तथा लोहे की तारों से बांधकर स्प्रे पिलाने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ जबरन जहर पिलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खैरपुर निवासी सोनू कुमार ने बताया कि उसके पिता धार्मिक स्थल पर गए थे तो वह धान की फसल की सिंचाई कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक पर सवार होकर 2 युवक आए और उन्होंने पानी पीने की बात कही। सोनू ने बताया कि पानी पीने के बाद वह जबरन ट्यूबवेल के कमरे में गए और एक लिफाफा रखने का प्रयास किया। जब उसने उक्त लिफाफे को रखने से मना किया तो हाथापाई पर उतर आए और इसके बाददोनों ने लोहे की तार से उसके हाथ बांध दिए, वही कमरे में पड़ी कीटनाशक स्प्रे जबरन उसे पिला दी। इस दौरान उसने शोर भी मचाया, लेकिन इन दोनों ने उसका मुंह ढांप लिया और मुंह पर पालीथिन डालकर उसे चारपाई के समीप बेहोशी की हालत में गिरा कर भाग गए। दोनों युवकों के आने से पहले अपने दोस्त कोमल को किताब देने के लिए फोन किया हुआ था और कुछ देर बाद उसका दोस्त खेत में पहुंचा तो उसने ही बेहोशी की हालत में देखते हुए न केवल शोर मचाया, बल्कि आसपास खेत में काम कर रहे लोगों के सहयोग से निजी अस्पताल में भी दाखिल करवाया था
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें