फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम युवा घर-घर जाकर पूछेंगे सफाई होती है या नहीं

विज्ञापन
नप कार्यालय में सक्षम युवाओं की बैठक लेते नप अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार पिछड़ने के बाद नगर परिषद ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए नप ने 100 सक्षम युवा मांगे हैं। मंगलवार को करीब 50 सक्षम युवाओं ने रिपोर्टिंग भी कर दी। अब ये सक्षम युवा घर-घर जाकर लोगों से पूछेंगे कि सफाई होती है नहीं, कचरा उठाने वाली गाड़ी को लेकर कोई दिक्कत तो नहीं है।
विज्ञापन

सक्षम युवा घरों से फीडबैक लेने के बाद सफाई ब्रांच को रिपोर्ट करेंगे। इसके अलावा सक्षम युवा डोर टू डोर जाकर लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के बारे में बताएंगे। लोगों को सक्षम युवा बताएंगे कि किस तरह से उन्हें सिटीजन फीडबैक देना है और वह किस तरह से सफाई को लेकर एप पर शिकायत कर सकते है। इसको लेकर मंगलवार को नगर परिषद में स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ, मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा ने सक्षम युवाओं की बैठक ली और उन्हें बताया कि कैसे डोर टू डोर जाकर फीडबैक लेना है।
जिले में अब तक ये रहा है स्वच्छता सर्वेक्षण परिणाम
50 हजार से 1 लाख जनसंख्या वाले शहर में स्थान
शहर 2020 में देश में रहा स्थान 2021 में देश में रहा स्थान
टोहाना 26 60
फतेहाबाद 27 30
25 हजार से 50 हजार जनसंख्या वाले शहर में स्थान
शहर 2020 में देश में रहा स्थान 2021 में देश में रहा स्थान
भूना 105 178
रतिया 137 130
जाखल ----- 552
अब जाने चार सालों के स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम
शहर 2021 2020 2019 2018
फतेहाबाद 30 27 177 191
टोहाना 60 26 329 289
भूना 178 105 399 172
रतिया 130 137 984 572
जाखल 552 --- --- ---
इस बार 7500 अंकों का होगा स्वच्छता सर्वेक्षण
स्वच्छता सर्वेक्षण पहले 6000 अंकों का होता था लेकिन इस बार 7500 अंकों की है। इसमें 3000 अंक सर्विस लेवल के है। इसके अलावा 2250 अंक ओडीएफ प्लस, स्टार रेंकिंग के है। 2250 अंक कोरोना प्रबंधन तथा स्वच्छता अभियान के है।
विज्ञापन

कोट
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। लोगों का फीडबैक लेने और उन्हें इसके बारे में जागरूक करने के निए सक्षम युवा लगाए गए हैं। ये सक्षम युवा घर-घर जाकर स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में बताएंगे। - कुमार सौरभ, सिटी इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें