फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर होगी चिल्ली झील, पर्यटक ले सकेंगे किश्ती चलाने का आनंद

विज्ञापन
फतेहाबाद के चिल्ली क्षेत्र में शुरू हुआ खुदाई का काम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। चिल्ली झील के सुंदरीकरण का सपना अब जल्द साकार होने जा रहा है। चिल्ली झील पर खुदाई का काम आखिरकार शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग ने चिल्ली क्षेत्र से गाद निकालने का काम शुरू कर दिया है। जेसीबी से गाद निकाली जा रही है, इसके बाद यहां पर तालाब बनाया जाएगा, जिसमें लोग किश्ती चलाने का आनंद ले सकेंगे। तालाब का डिजाइन कैसा होगा और इसका सुंदरीकरण किस तरह से किया जाना है, इसको लेकर हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की टीम चिल्ली क्षेत्र पर पहुंची। टीम ने यहां पर ड्रोन से सर्वे किया। नगर परिषद के जेई सुखविंद्र सिंह धूड़िया और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन के वाइस चेयरमैन प्रभाकर कुमार वर्मा ने सोमवार को चिल्ली क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें नप, जनस्वास्थ्य विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश और सीवरेज का जो पानी यहां आ रहा है उसे रंगोई नाले में डालने की जगह तालाब में इस्तेमाल किया जाए। इसके अलावा तालाब को सरकार की गाइडलाइन मुताबिक ही तैयार किया जाए। वाइस चेयरमैन ने निरीक्षण के बाद यहां पर मंगलवार को मुख्यालय से ही टीम भेजी। टीम ने ड्रोन से पूरे तालाब का सर्वे किया। ये टीम तालाब का नक्शा तैयार करेगी। इसके अलावा यहां पर लाइटिंग, रास्ता, पार्क का डिजाइन से सर्वे टीम तैयार करेगी।
चिल्ली झील की ये है स्थिति
झील क्षेत्र की जगह : 27 कनाल 7 मरले
चिल्ली क्षेत्र पर कब्जा : 2004 गज
पानी निकासी पाइप लाइन पर होंगे खर्च : 8.42 करोड़ रुपये
खुदाई पर होंगे खर्च : 1.52 करोड़ रुपये
19 फुट होनी है खुदाई
सिंचाई विभाग के अधिकारियों की माने तो चिल्ली क्षेत्र की 19 फुट तक खुदाई होगी। खुदाई के बाद टैंक को पक्का किया जाएगा।
सीएम घोषणा में शामिल है प्रोजेक्ट
चिल्ली झील सुंदरीकरण प्रोजेक्ट सीएम घोषणा में शामिल है। मार्च माह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसका शिलान्यास कर चुके हैं। इस प्रोजेक्ट पर करीब 13.62 करोड़ रुपये खर्च होने है। अगर ये प्रोजेक्ट सिरे चढ़ता है तो लोग यहां पर किश्ती चलाने का आनंद ले सकेंगे। ये एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन

कोट
चिल्ली झील के सुंदरीकरण को लेकर काम शुरू हो चुका है। सिंचाई विभाग ने खुदाई का काम शुरू कर दिया है। चिल्ली झील पर तालाब का डिजाइन कैसा होगा और उसका सुंदरीकरण कैसे किया जाना है इसको लेकर पंचकूला से आई टीम ने सर्वे किया है।
विज्ञापन

- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता

कल्लि क्षेत्र में ड्रोन से सर्वे करते हुए अधिकारी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें