फतेहाबाद में पकड़े गए अफीम सप्लायरों के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी जयपाल सिंह
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने बिहार निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। तीनों की तलाशी के बाद कब्जे से पुलिस ने तीन किलोग्राम अफीम बरामद की गई थी। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान बिहार के जिला गया के गांव इटवा निवासी राजेश यादव, विकास कुमार व चंद्र शेखर के तौर पर हुई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके आरोपी राजेश को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है जबकि अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह अफीम झारखंड के जिला चतरा से लेकर आए थे और लोकल सप्लाई करनी थी। अब पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी राजेश से मुख्य सप्लायर का पता लगाएगी, इसके अलावा लोकल सप्लाई लेने वालों पर भी शिकंजा कसा जा सकता है। एंटी नारकोटिक्स टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिहार के तीन युवक जो कि अफीम सप्लायर है और गांव भोड़ा होशनाक के पास देखे गए है। टीम सूचना के आधार पर जब गांव भोड़ा होशनाक के बस स्टैंड पर पहुंची तो यहां पर तीनों युवक मिले और उन्हें पिट्ठू बैग लटका रखा था। टीम ने जब नियम अनुसार आरोपी बिहार के जिला गया के इटवा निवासी राजेश के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद चंद्रशेखर के पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 1 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। टीम ने इसके बाद टीम ने विकास कुमार के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें से 900 ग्राम अफीम बरामद हुई।