टोहाना। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विकास के लिए डी-प्लान योजना के तहत तीन करोड़ 91 लाख 30 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने बताया कि डी-प्लान योजना के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है। टोहाना खंड के गांवों के विकास कार्यों पर एक करोड़ 39 लाख 31 हजार की राशि जबकि टोहाना शहर के कार्यों के लिए एक करोड़ 17 लाख 27 हजार रुपये खर्च होंगे। जाखल खंड के तहत आने वाले गांवों के विकास कार्यों पर 59 लाख 48 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे जबकि जाखल शहरी क्षेत्र में 9 लाख 86 हजार रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार भूना खंड के गांवों में 55 लाख 38 हजार रुपये के विकास कार्य होंगे।
इन प्रमुख कार्यों पर होगा पैसा खर्च
विधायक ने बताया कि भूना खंड के गांव बोस्ती में 6 लाख रुपये की लागत से मेन रोड से रूली राम के घर तक सड़क निर्माण, गांव बुआन में 9 लाख 28 हजार 256 रुपये से गली का निर्माण, गांव ढाणी डूल्ट में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में हाल के निर्माण पर 5 लाख 79 हजार 755 रुपये, गांव डूल्ट में गुरुद्वारा के पास हाल के निर्माण पर 5 लाख रुपये, गांव जांडली खुर्द में 9 लाख 90 हजार रुपये से भूना माइनर मोरी का निर्माण, जांडली खुर्द में ही 4 लाख 50 हजार रुपये से अनुसूचित जाति चौपाल में शेड निर्माण, गांव टिब्बी में 9 लाख 90 हजार रुपये से अनुसूचित जाति चौपाल का निर्माण, गांव दहमन में पांच लाख रुपये से धानक चौपाल की चहारदीवारी बनेगी। जाखल के वार्ड नंबर एक में 4 लाख 86 हजार रुपये से गली निर्माण, वार्ड नंबर 5 में पांच लाख रुपये से शमशान घाट में शेड निर्माण होगा। जाखल के गांव चुहड़पुर में छह लाख आठ हजार रुपये से गली निर्माण, ढेर में आठ लाख पांच हजार रुपये से गली निर्माण, दिवाना में पांच लाख रुपये से राजीव गांधी भवन में शेड निर्माण, तीन लाख से गली निर्माण, करंडी में तीन लाख 78 हजार रुपये से गली निर्माण, गांव कुदनी में चार लाख 46 हजार रुपये से गली निर्माण, तीन लाख 71 हजार रुपये से एक अन्य गली का निर्माण, गांव म्योंद कला में 4 लाख 10 हजार रुपये से बाजीगर चौपाल में शेड निर्माण, शक्करपुरा में चार लाख 10 हजार रुपये से बाजीगर धर्मशाला में शेड निर्माण, शक्करपुरा में ही नौ लाख 12 हजार रुपये से एससी धर्मशाला में शेड निर्माण, सिधानी में तीन लाख 91 हजार रुपये और तीन लाख 31 हजार रुपये से गलियों का निर्माण होगा।