फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरे बच्चे की तलाश के लिए स्टेट हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
रतिया में सुखचैन माइनर के पुल के ऊपर जाम लगाते लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। फतेहाबाद रोड पर नहर में गिरे 11 वर्षीय बच्चे कर्ण की तलाश को लेकर बुधवार को उसकी कॉलोनी के लोगों व अन्य शहरवासियों ने सुखचैन माइनर के पुल के ऊपर जाम लगा दिया। लोगों ने नहर विभाग व पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। जाम की सूचना मिलने पर शहर थानाध्यक्ष रूपेश चौधरी अपनी टीम के साथ जाम को खुलवाने के लिए पहुंचे, लेकिन शहरवासी पहले नहर में पानी का लेवल कम करवाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद रोड पर रामनगर कॉलोनी में रहने वाला 11 वर्षीय कर्ण मंगलवार देर शाम को नहर में नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और परिजन देर रात से ही नहर में बच्चे को ढूंढने का प्रयास करते रहे। मगर नहर में पानी का बहाव ज्यादा व तेज होने के कारण बच्चे का पता नहीं लग रहा। इससे कॉलोनीवासियों और शहरवासियों में रोष पैदा हो गया। कॉलोनी वासियों ने नहर विभाग के एक्सईएन को दूरभाष पर पानी का बहाव कम करने की बात कही तो एक्सईएन ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद बच्चे के पिता महेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह, राजू, राम सिंह, नरेंद्र आदि काफी लोग सुखचैन माइनर के पुल के ऊपर पहुंच गए। इन्होंने एक्सईएन व पुलिस विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। बाद में कालू खन्ना, हरबंस खन्ना, रूप गर्ग, विधायक लक्ष्मण नापा के पुत्र सुमित नापा व उनके अन्य समर्थक भी पहुंच गए और उन्होंने भी प्रशासन से जल्द नहर का बहाव कम करने की मांग की। वहीं चार घंटे बाद एसडीएम वीरेंद्र सिंह के आश्वासन पर परिजनों ने जाम समाप्त किया।
पुलिस ने रूट डायवर्ट कर निकाले वाहन
सूचना मिलने पर शहर थानाध्यक्ष रूपेश चौधरी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर लोग एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ रहे। जाम लगने के कारण पंजाब-हरियाणा स्टेट हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इसके बाद पुलिस ने रूट को डायवर्ट कर शहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें