फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एक मरीज मिला, रिकवरी दर 97.43 रही

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिला में कोरोना अब खात्मे की तरफ लग रहा है। शुक्रवार को कोरोना का केवल मात्र एक केस सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना संबंधित बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को 375 सैंपल लिए गए हैं जबकि 394 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है इनमें एक केस पॉजिटिव पाया गया है। शुक्रवार को तीन लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिला में कोरोना से रिकवरी की दर 97.43 रही।
विज्ञापन

फिलहाल कोरोना संक्रमण को लेकर जिले के लिए राहत भरी खबर है लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लापरवाही किसी भी सूरत में ना बरती जाए। कोरोना का एक ही इलाज है और वो है सावधानी। लोग भीड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें और मास्क का प्रयोग अवश्य करें। अगर किसी को भी कोरोना के लक्षण अपने आप में दिखाई दें तो वह अपना टेस्ट जरूर करवाए और डॉक्टर की सलाह से उचित उपचार ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें