फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 50 नए मरीज मिले, 268 घरों में मिला लारवा

विज्ञापन
फतेहाबाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम लारवा को लेकर जांच करते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर के साथ-साथ अब गांव में भी डेंगू मरीज बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को जिले में डेंगू के रिकॉर्ड 50 नए मरीज मिले हैं। डेंगू मरीजों का आंकड़ा 206 तक पहुंच गया है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शहर में अभियान तीन दिन और बढ़ा दिया है। यानी कि लारवा ढूंढने के लिए डोर टू डोर अभियान तीन दिन और चलेगा। तीन दिन शहर में चले अभियान के दौरान 637 घरों में लारवा मिल चुका हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में मंगलवार को 6040 घरों में जांच की गई, यहां 268 घरों में लारवा मिला। अकेले फतेहाबाद शहर में 209 घरों में लारवा मिला है। अब तक 4139 घरों में लारवा मिल चुका है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अब तक डेंगू के 1022 सैंपल ले चुका हैं। इसमें 206 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मंगलवार को 114 सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 206 मरीजों में से 36 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं। अभी फिलहाल 15 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
जिले में यहां मिले डेंगू के नए केस
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भट्टूकलां में 32 वर्षीय युवती, शहर थाना में 49 वर्षीय पुलिसकर्मी, ठाकर बस्ती में 60 वर्षीय बुजुर्ग, अग्रवाल कॉलोनी में 22 वर्षीय युवक, 49 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय युवक, भट्टू की माचरा मंडी में 32 वर्षीय युवती, फतेहाबाद के तुलसीदास चौक निवासी 25 वर्षीय युवती, शिव चौक निवासी 20 वर्षीय युवक, गांव सरदारेवाला निवासी 17 वर्षीय युवक, गांव बीघड़ निवासी 47 वर्षीय महिला, भीमां बस्ती में 13 वर्षीय किशोर, गांव करनोली निवासी 14 वर्षीय किशोर, भट्टूकलां निवासी 22 वर्षीय युवक, रतिया में 14 वर्षीय किशोर, वार्ड नंबर 13 में 22 वर्षीय युवती, फतेहाबाद के डीएसपी रोड निवासी 32 वर्षीय युवक, इंद्रपुरा मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय युवती, अग्रवाल कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय बुजुर्ग, वाल्मिकी चौक निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग, जांडलीकलां निवासी 36 वर्षीय युवती, फतेहाबाद के अनाजमंडी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, सुंदर नगर निवासी 45 वर्षीय महिला, भाटिया कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, गुरूनानकपुरा मोहल्ला निवासी 28 और 29 वर्षीय युवक, गीता मंदिर रोड निवासी 48 वर्षीय महिला, रतिया की टिब्बा कॉलोनी में 6 लोग, भट्टूकलां में युवक और युवती डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

कोट
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लारवा ढूंढने के लिए अभियान चला रही है। शहर में डोर टू डोर अभियान तीन दिन और चलेगा। लोगों से अपील है कि लारवा न पनपने दें। डेंगू के लक्षण मिलने पर जांच जरूर करवाएं। नागरिक अस्पताल में डेंगू की जांच निशुल्क होती है।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें