फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2640 विद्यार्थियों ने महाविद्यालयों में दाखिले के लिए किया आवेदन, दस्तावेजों की जांच शुरू

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां में दस्तावेजों की जांच करते हुए स्टाफ सदस्य। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के बाद विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाना शुरू कर दिया है। 10 कॉलेजों में दाखिले के लिए जिले के करीब 2640 विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। 26 सितंबर तक आवेदन जारी रहेगा।
विज्ञापन

महाविद्यालयों ने भी ऑनलाइन आवेदनों की जांच शुरू कर दी है। दस्तावेजों की जांच के लिए महाविद्यालयों में स्पेशल डेस्क बनाए गए हैं। ऑनलाइन आने वाले दस्तावेजों की महाविद्यालय स्टाफ जांच कर रहा है। दस्तावेजों में त्रुटि होने पर कॉलेज प्रशासन उस पर आपत्ति लगाकर वापस भेज रहा है। महाविद्यालय प्रशासन के मुताबिक दस्तावेज अपलोड में त्रुटियां मिल रही है, जिसे ठीक करवाया जा रहा है।
पोर्टल में अब दो दिन से नहीं दिक्कत
दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल में शुरू के तीन दिन दिक्कत रही। अब पिछले दो दिन से पोर्टल में दिक्कत नहीं आ रही है। शुरुआत में फैमिली आईडी अपलोड करने में दिक्कत आ रही थी, जिसका अब समाधान हो गया है।
विज्ञापन

ये है दाखिले का शेड्यूल
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 अगस्त तक
ऑनलाइन दस्तावेज जांच 18 से 28 अगस्त तक
पहली मेरिट लिस्ट 2 सितंबर
फीस जमा 2 सितंबर से 6 सितंबर तक
दूसरी मेरिट सूची 8 सितंबर
फीस जमा 8 सितंबर से 11 सितंबर तक
दोबारा रजिस्ट्रेशन 13 सितंबर
जिले में ये हैं कॉलेज
- राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा
- मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज
- राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां
- राजकीय महाविद्यालय भूना
- आईजी कॉलेज टोहाना
- दुर्गा महाविद्यालय टोहाना
- राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया
- डिफेंस कॉलेज टोहाना
- मुख्यत्यार सिंह मेमोरियल कॉलेज
- त्रिशताब्दी कॉलेज रतिया
कॉलेजों में दाखिले को लेकर विद्यार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। कॉलेज स्तर पर दस्तावेजों की जांच का काम भी शुरू हो गया है। विद्यार्थी दस्तावेज अपलोड करते समय जल्दबाजी न करें। सही जानकारी भरें।
विज्ञापन

- दिनेश शर्मा, प्रिंसिपल, राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें