शहर की सतीश कॉलोनी में चोर दुकानदार के घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवर चुराकर ले गए। वारदात के दौरान परिवार के सभी लोग घर को ताला लगाकर वृंदावन जन्माष्टमी पर्व बनाने के लिए गए हुए थे। बुधवार सुबह घर पहुंचे तो सामान बिखरा मिला और अलमारी में रखे 25 तोले सोने के जेवर और डेढ़ किलो चांदी गायब मिली।
घटना की सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस टीम और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और नमूने लिए। मामले में सतीश कॉलोनी निवासी राहुल ने शहर थाना में शिकायत दी है। मामले के मुताबिक सतीश कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि 29 अगस्त को परिवार के सभी लोग जन्माष्टमी पर्व बनाने के लिए वृंदावन गए थे। घर के सभी दरवाजों को ताले लगाकर गए थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे वृंदावन से लौटे। घर के मुख्य गेट को ताला लगा हुआ था, अंदर गए तो कमरों के दरवाजों का ताला टूटा हुआ था और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे करीब 25 तोले सोने के जेवर और डेढ़ किलो चांदी गायब मिली। इसके अलावा 10 हजार की नकदी भी गायब थी। कमरों में बिखरे सामान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर कई देर तक घर में रुके हैं और फिर वारदात को अंजाम दिया है। चोर ऐसे घरों को निशाना बना रहे जहां पर मेन गेट को ताला लटका हुआ होता है। मुख्य गेट पर ताला लटका देख चोर रात के समय वारदात को अंजाम देते है। इसके अलावा लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर परिवार के बाहर घूमने की पोस्ट को देखकर भी निशाना बना रहे हैं। दिनभर चोर रेकी करते हैं और फिर रात को वारदात को अंजाम देते हैं।
शादी के दौरान बनवाए थे जेवर
रीया ने बताया कि उसके भाई की जून माह में शादी हुई थी। शादी के दौरान जेवर बनवाए गए थे। जेवर घर की अलमारी में रखे थे, जिसे चोर चुराकर ले गए।
अगस्त माह में रोजाना दो से ज्यादा हुईं चोरी की वारदात
दिन एफआईआर दर्ज
1 6
2 3
3 3
4 1
5 0
6 3
7 4
8 4
9 3
10 5
11 4
12 3
13 1
14 0
15 1
16 1
17 3
18 2
19 4
20 1
21 2
22 1
23 2
24 2
25 1
26 2
27 2
28 0
29 1
30 2
31 4
कोट
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले में घटनास्थल का निरीक्षण करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है। लोगों से भी अपील है कि वह घर अकेला छोड़कर न जाएं।
- सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी।
सतीश कॉलोनी में चोरी की वारदात के बाद बिखरा सामान।- फोटो : Fatehabad