फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख छत्रपति-रणजीत हत्याकांड में अदालत में पेश

Wed, 18 Sep 2013 11:40 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में बुधवार को हरियाणा के जिला सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख वीडियो कांफ्रें सिंग के माध्यम से पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में उपस्थिति दर्ज करवाते हुए सुनवाई में शामिल हुए।

दोनों मामलों के जांच अधिकारी सीबीआई के एसपी ने अपनी गवाही दी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 21 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश हुए। दोनों मामलों में जांच अधिकारी रहे सीबीआई के एसपी डॉ. अरमानदीप सिंह ने अपनी गवाही दर्ज करवाई।

जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि रणजीत सिंह की हत्या मामले में उन्हाेंने डेरा सच्चा सौदा में जाकर भी जांच की थी।

इस सिलसिले में उन्हाेंने डेरा प्रमुख से पूछताछ भी की थी। उधर, साध्वी प्रकरण में डेरा प्रमुख को पांच अक्तूबर को पंचकूला में व्यक्तिगत तौर पर पेश होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें