फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम: फतेहाबाद की छात्रा का इमीग्रेशन अकाउंट किया हैक, आस्ट्रेलिया के लिए लगा स्टडी वीजा करवाया रद्द

Fri, 21 Jan 2022 08:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

छात्रा के पिता का कहना है कि उसकी बेटी के वीजा और स्टडी से संबंधित जरूरी दस्तावेज या तो खुद बेटी के पास मौजूद हैं या उसके एजेंट वर्लिन एजुकेशन फतेहाबाद के रवि चौधरी के पास मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में साइबर अपराध का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ऑस्ट्रेलिया की एंबेसी तक में खलबली मचा दी है। शहर थाना पुलिस ने साइबर अपराध की एफआईआर दर्ज की है, जिसमें आरोप है कि स्टडी वीजा के लिए ऑनलाइन अप्लाई के सिस्टम में सेंधमारी करके किसी व्यक्ति ने फतेहाबाद निवासी छात्रा का स्टडी वीजा रद्द करवा दिया। फतेहाबाद शहर पुलिस ने छात्रा श्रेया के पिता रोशनलाल की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सुंदर नगर निवासी छात्रा के पिता रोशनलाल ने बताया कि उसकी बेटी श्रेया ने ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी में जुलाई इनटेक के लिए दाखिला लिया था। लॉकडाउन के चलते पहले फ्लाइट्स बंद हो गई थीं और उसके बाद स्टडी वीजा दिसंबर 2021 में लगा। 23 दिसंबर 2021 को जब श्रेया ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची तो उसका वीजा रद्द मिला।

बताया गया कि वीजा 9 दिसंबर को ही रद्द हो गया था। इस बारे में जब ऑस्ट्रेलिया एंबेसी जाकर जानकारी ली गई तो पता चला कि किसी शख्स ने पहले अपनी ई-मेल आईडी को श्रेया की ई-मेल आईडी के नाम पर बदला और फिर बदली गई ई-मेल आईडी से छात्रा श्रेया का इमिग्रेशन अकाउंट हैक किया।
विज्ञापन


इमिग्रेशन अकाउंट हैक करके वीजा कैंसिलेशन के लिए 7 दिसंबर 2021 को अप्लाई किया गया। छात्रा के पिता का कहना है कि उसकी बेटी के वीजा और स्टडी से संबंधित जरूरी दस्तावेज या तो खुद बेटी के पास मौजूद हैं या उसके एजेंट वर्लिन एजुकेशन फतेहाबाद के रवि चौधरी के पास मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

फतेहाबाद के सुंदर नगर निवासी रोशनलाल की शिकायत पर उनकी बेटी श्रेया की आईडी हैक करके वीजा रद्द करवाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। -सुरेंद्रा, प्रभारी, शहर थाना पुलिस।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें