फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: चार लाख में लेकर आया 33.9 किलो गांजा व 1 किलो 119 ग्राम अफीम, गिरफ्तार

Fri, 21 Jan 2022 02:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

कार सवार तस्कर को मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि ग्वालियर व हल्द्वानी से मादक पदार्थ लेकर आया था। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गंदा नाला शिव कॉलोनी से कार सवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पहचान ऋषि कॉलोनी के रहने वाले संजय उर्फ गुड्डू के रूप में दी। उसके पास से 33.9 किलो गांजा और 1 किलो 119 ग्राम अफीम बरामद की गई है। गुड्डू मादक पदार्थ ग्वालियर और हल्द्वानी से चार लाख रुपये में लेकर आया था। उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन

 
मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ में नियुक्त एसआई सुखबीर सिंह ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक कार में मादक पदार्थ लेकर ऋषि कॉलोनी से शिव कॉलोनी की तरफ आने वाला है। जिस पर टीम ने शिव कॉलोनी के पास नाका लगा दिया। इसी बीच एक युवक कार में आता दिखाई दिया।

उसे रोककर 50 एनडीपीएस का नोटिस दिया गया। उसने राजपत्रित अधिकारी के सामने अपनी तलाशी देने की बात कही। जिस पर सिंचाई विभाग के एसडीओ कैलाश चंद्र को बुलाया गया। उनके सामने तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 33 किलो 940 ग्राम गांजा व 1 किलो 119 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि वह अफीम और गांजा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर और उत्तराखंड के हल्द्वानी से चार लाख रुपये में खरीदकर लाया था। पुलिस टीम उसे साथ लेकर दोनों स्थानों पर जाएगी और मादक पदार्थ बेचने वालों का पता लगाने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें