फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: खराब फसलों की शिकायतें 60 हजार तक पहुंचीं, जाता मानसून कर गया नुकसान

Fri, 22 Oct 2021 08:30 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में जाता मानसून किसानों को तबाह कर गया है। अधिकतर फसलें खराब हो गई हैं। किसान लगातार विभाग के पास शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। खराब फसलों की शिकायतें 60 हजार तक पहुंच गई हैं। पहले मानसून ने सितंबर और फिर अक्तूबर में किसानों को खूब नुकसान पहुंचाया। मंडियों में आई फसल भी भीग गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में इस बार मानसून जाते-जाते भी किसानों का नुकसान कर गया। सितंबर माह में आई बारिश के चलते जहां कृषि विभाग के पास नुकसान की 55 हजार शिकायतें आई थीं, अब इनकी संख्या बढ़कर 60 हजार पहुंच गई है। 17 से 19 अक्तूबर तक प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश से जहां धान और कपास की फसल को नुकसान हुआ। वहीं, इससे सरसों और गेहूं की बिजाई भी प्रभावित होनी तय है। फसलों में हुए नुकसान को लेकर अब प्रदेश सरकार ने गिरदावरी का फैसला लिया है। गिरदावरी के बाद ही असल नुकसान के आंकड़े सामने आ पाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: भाजपा आलाकमान के रडार पर खराब प्रदर्शन वाले मंत्री, पार्टी प्रभारी बोले-मंत्रिमंडल में बदलाव पर विचार

मंडियों में पड़ा धान भी भीगा
इससे पहले सितंबर माह में भी कई दिन तक चली बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ था। अक्तूबर माह में वापस जाते मानसून के चलते प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश हुई। इससे न केवल मंडियों में पड़ा धान भीग गया, बल्कि खेतों में खड़ी धान और कपास की फसल पर भी इसका खराब असर पड़ा है। बारिश से धान की फसल जमीन पर बिछ गई, साथ ही कपास के टिंडे खराब हो गए। फतेहाबाद, सिरसा, रेवाड़ी, हिसार, नारनौल, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर और भिवानी जिले में नरमा कपास, बाजरा और मूंग की फसल में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-रेवाड़ी: काम पर गए थे मां-बाप, दो बहनों के इकलौते भाई ने फंदा लगाकर की आत्महत्या 

लगातार शिकायत कर रहे किसान
इसके अलावा, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल और अंबाला में धान की फसल में पानी जमा हो गया। किसानों का कहना है कि अधिक बारिश के कारण इस बार फसलों में नुकसान काफी हुआ है। नुकसान की भरपाई को लेकर किसान लगातार कृषि विभाग के पास शिकायत दर्ज करा रहे हैं। कृषि विभाग भी नुकसान का आकलन कर रहा है, लेकिन अब यह कार्य राजस्व विभाग को सौंपा गया है।

कितनी फसल की है बिजाई
  • फसल हेक्टेयर
  • धान  13.64
  • मक्का  0.10
  • ज्वार  0.18
  • बाजरा 3.95
  • गन्ना 1.12
  • कपास 6.95
  • गुआर  1.07
  • दाल  1.01
(नोट : लाख हेक्टेयर में)
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: एनडीपीएस मामलों में बिना एफएसएल रिपोर्ट पेश किया था चालान, मिली जमानत

बारिश हुए नुकसान को लेकर पहले कृषि विभाग सर्वे कर रहा था, लेकिन अब सरकार ने गिरदावरी के आदेश दिए हैं। इसलिए राजस्व विभाग इसका आकलन कर रहा है। पिछले दिनों आई बारिश से यकीनन धान, कपास समेत अन्य फसलों पर असर पड़ा है।
-डॉ. जगराज ढांडी, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग

इस बार बारिश से फसलों में नुकसान अधिक हुआ है। कई जिलों में तो 50 प्रतिशत तक फसलें खराब हुई हैं। तुरंत प्रभाव से प्रभावित किसानों को कम से कम 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। गिरदावरी में भी तेजी लाई जाए।
-रतन मान, प्रदेशाध्यक्ष, भाकियू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें