फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद बच्ची से दुष्कर्म

Mon, 13 Jan 2014 11:17 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-34 के पास स्थित झुग्गी में रहने वाले परिवार की चार साल की बेटी के साथ सोमवार तड़के पड़ोस के युवक ने जबरदस्ती की। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम में बच्ची के घर से गायब होने की सूचना मिली। इस पर सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति उनके बच्ची को उठाकर ले गया है।

पुलिस और लोगों ने मिलकर जब सर्च अभियान चलाया तो कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ हालत में बच्ची पड़ी मिली। उसने इशारों में पड़ोस में रहने वाले आरोपी नवीन कुमार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने बताया कि नवीन (22) उनके पड़ोस में रहता है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया।

सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को अदालत के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें