फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेजा को टक्कर मारकर वेन्यू सवारों ने की फायरिंग, चालक के पैर में लगा छर्रे

विज्ञापन
फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद लोग और पुलिस टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
ब्रेजा को टक्कर मारकर वेन्यू सवारों ने की फायरिंग, चालक के पैर में लगे छर्रे
विज्ञापन

आरोपियों ने स्टेडियम चौक से लेकर घर तक किया पीछा, गामड़ी क्षेत्र के दो युवकों समेत अन्य साथियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस
चरखी दादरी। स्टेडियम चौक के समीप रविवार दोपहर बाद वेन्यू सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत मचा दी। फायरिंग के दौरान ब्रेजा चालक पांव में छर्रे लगने से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर गामड़ी क्षेत्र निवासी दो युवकों और उनके साथियों पर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। घायल का कहना है कि उन पर आठ से दस राउंड फायर किए गए।
पुलिस को दिए बयान में छोटी बाजारी निवासी युधिष्ठिर उर्फ मंगू ने बताया कि रविवार दोपहर वो ब्रेजा में सवार होकर नौगामा से अपने घर आ रहा था। उसके साथ झज्जर घाटी निवासी देवम उर्फ नीकू और राहुल भी थे। जब वो स्टेडियम चौक के समीप पहुंचे तो सामने से आए एक बाइक सवार ने अपनी बाइक उनकी गाड़ी के आगे अड़ा दी। उसी दौरान वहां एक वेन्यू कार आई और उसके चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इतना ही नहीं वेन्यू में सवार युवकों ने ब्रेजा पर फायरिंग भी की। युधिष्ठिर ने बताया कि फायरिंग के दौरान उसके पांव में छर्रे लगे और उसने भागकर अपनी जान बचाई। बाद में उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं, फायरिंग की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस टीम के अलावा सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने युधिष्ठिर के बयान पर गामड़ी क्षेत्र निवासी अमित व गोलू समेत उनके साथियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें भी बनाई हैं। (संवाद)
गाड़ी में लगी तीन गोली
घायल युधिष्ठिर ने जहां आठ से दस राउंड फायर करने का आरोप लगाया तो वहीं पुलिस को जांच के दौरान ब्रेजा में तीन गोली लगी मिली। वहीं, पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने और भी फायर किए, जो ब्रेजा में लगने की बजाय इधर-उधर लगे।
विज्ञापन

एसआई व जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें बना दी हैं। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। फायरिंग अवैध हथियारों से की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें