फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर चली सुपर शकर मशीन, सुबह 200 फुट लंबी पाइप लाइन डालकर पानी की निकासी की शुरू

विज्ञापन
फोटो 17 वार्ड की मुख्य गली में भरा पानी और रखा इंजन सेट। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
पिछले दो माह से जलभराव का दंश झेल रहे वार्ड-13, 14 और 17 की आठ हजार की आबादी को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बुधवार शाम लोगों ने नेशनल हाईवे जाम किया तो जनस्वास्थ्य विभाग ने पूरी रात सकर मशीन चलाकर और 200 फुट लंबी पाइपलाइन डालकर पानी की निकासी शुरू करवा दी है। अधिकारियों का दावा है कि तीन से चार दिन में सड़कों और गलियों से पूर्णतया पानी की निकासी करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

मानसून की शुरुआत में हुई बारिश के बाद से ही तीनों वार्डों में जलभराव की समस्या पैदा हुई। बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। इससे आक्रोशित लोगों ने बुधवार को नेशनल हाईवे पर जाम लगाया दिया। बुधवार देर शाम सिटी थाना प्रभारी ने सुबह दस बजे तक पानी निकासी की कवायद शुरू होने का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया।
बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे विभाग ने इन वार्डों की मुख्य सीवर लाइन की सफाई के लिए सुपर सकर मशीन और टीम भेज दी। सुबह सात बजे तक सुपर सकर मशीन से सीवर ब्लॉकेज खोली गई। वहीं, इसके बाद वीरवार दोपहर अधिकारियों ने पानी निकासी के लिए यहां पाइप पहुंचा दिए। वार्डवासियों ने बताया कि 95 पाइप के जरिये करीब 200 फुट लंबी पाइन लाइन बिछाई गई है और इसके जरिये कॉलोनियों और मुख्य सड़कों पर भरे पानी की निकासी की जाएगी। यहां से पानी का उठान कर डिस्पोजल प्वाइंट तक डाला जाएगा। लोगों का कहना है कि विभाग के पहले दिन के प्रयास से वह संतुष्ट हैं, लेकिन इसमें और तेजी लाने की जरूरत है।
विज्ञापन

घरों के अंदर तक घुसा पानी, कई परिवार छत पर बना रहे खाना
वार्ड निवासी सरोज, सुनीला, बलदेव, गीता, दीपक, सतबीर, उषा, मोहिनी और सरोज ने बताया कि इन वार्डों के कई घरों में दूषित पानी अंदर तक घुसा हुआ है। आलम यह है कि कई परिवार तीनों पहर का खाना छत पर बना रहे हैं। लोगों ने बताया कि आए दिन में घर सांप और अन्य जहरीले जीव घुस आते हैं।
साढ़े 7 घंटे में 12 जगह खोली गई ब्लॉकेज
जनस्वास्थ्य विभाग ने तीनों वार्डों के लोगों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए मुख्य सीवर लाइन की रुकवाट को दूर करवा दिया है। सकर मशीन की मदद से सरदार झाडू सिंह चौक से सीवर मैनहोल की सफाई और ब्लॉकेज खोलने की कवायद शुरू की। करीब साढ़े सात घंटे में 12 जगहों से सीवर लाइन ब्लॉकेज खोली गई। विभाग का प्रयास है कि लिफ्टिंग के अलावा सीवर लाइन से पानी की निकासी हो, तभी समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलेगी।
जल्द ही लोगों को समस्या से छुटकारा दिला दिया जाएगा। इसके लिए हम प्रयासरत है। बुधवार रात हमने सुपर सकर मशीन से सीवर लाइन की ब्लॉकेज खुलवाई जबकि वीरवार सुबह वार्डवासियों की मांग के अनुसार पाइप पहुंचा दिए। लोगों से अपील है कि वह सहयोग करें, जल्द ही हम पानी की निकासी करवा देंगे। - अरुण कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें