फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर ब्लॉकेज खोलने के लिए आज भिवानी से पहुंचेगी सुपर शकर मशीन

विज्ञापन
जलभराव को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते डीसी प्रदीप गोदारा। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में जलभराव और सीवर ब्लॉकेज की समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को भिवानी से सुपर सकर मशीन आ जाएगी और यह मशीन आगामी आदेशों तक दादरी में ही रहेगी। दादरी के लिए अलग से सुपर सकर मशीन की व्यवस्था भी की जा रही है और किराये पर मशीन लेने के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। जब तक दादरी के लिए सुपर सकर कर मशीन नहीं खरीदी जाती तब तक किराये की मशीन काम करेगी। यह बात उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग के एसई जसवंत सिंह और कार्यकारी अभियंता दलबीर के साथ शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा करने के बाद बैठक में कही।
विज्ञापन

उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दादरी में जलभराव और सीवर ब्लॉकेज की समस्या के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि पूरे प्रशासन की लोगों के प्रति जिम्मेदारी है और उसी अनुसार सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्य करने होंगे। लोगों की परेशानी के तुरंत समाधान के लिए शुक्रवार सुबह ही भिवानी से सुपर सकर मशीन आ जाएगी। इससे लाइनों को साफ कर जल्द पानी की निकासी की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जलभराव व सीवर ब्लॉकेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
सीटीएम को नियुक्त किया नोडल अधिकारी
जलभराव, सीवर ब्लॉकेज और पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं की सुनवाई के लिए उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने नगराधीश अमित मान को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। उपायुक्त के जारी आदेशों में कहा गया हैं कि पिछले कई दिनों से दादरी के लोगों से जलभराव, सीवर ब्लॉकेज और पेयजल आपूर्ति को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। लोगों की शिकायतों के तत्परता से समाधान को ध्यान में रखते हुए और संबंधित विभागों में आपसी सामंजस्य बनाने के लिए नगराधीश अमित मान को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगराधीश सभी कार्य दिवसों पर अपने कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें