फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ की कमी, आठ की बजाय 12 घंटे ड्यूटी देंगे दमकल कर्मी

विज्ञापन
आर नप कार्यालय में खड़ी दमकल गाड़ी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। त्योहारी सीजन में आग की घटनाएं न हो इसके लिए विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए दमकल कर्मचारियों से अब आठ की बजाय 12 घंटे सेवाएं ली जाएंगी। इस संबंध में मुख्यालय से निर्देश जारी किया है। जिले में 28 दमकल कर्मचारी तैनात हैं और इनके कंधों पर शहर की 80 हजार की आबादी समेत 171 गांवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजारों में ज्यादा खरीदारी हो रही है और भीड़ भी बढ़ी है। पर्व पर ज्यादा बिक्री को देखते हुए प्रत्येक दुकान व प्रतिष्ठान में अधिक माल होता है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर भी शार्ट सर्किट व पटाखों की दुकानों पर भी आग लगने की घटनाएं अक्सर हो जाती है।
सुविधाओं से लैस मिली दो बाइक
शहर की आबादी करीब 80 हजार है और गलियां 1200 से अधिक हैं। इनमें से 50 से अधिक तंग गलियां हैं और वहां तक पहुंचने के लिए विभाग को दो बाइक भी मिली हुई हैं। ये बाइक तमाम सुविधाओं से लैस है। इसी प्रकार दो बड़ी और एक छोटी दमकल गाड़ी है। जिला में कही भी कोई घटना होने पर चालक कम ऑपरेटर्स को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

कर्मचारी कम होने पर ड्यूटी वर्क बढ़ाया
जिला में दमकल कर्मचारी कम होने की वजह से 28 कर्मचारियों का ड्यूटी वर्क बढ़ाया गया है। अब सभी कर्मचारी आठ की बजाय 12 घंटे ड्यूटी देंगे। दमकल विभाग में कर्मचारियों और संसाधनों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। जिला अधिकारी डिमांड भी भेज चुके हैं, लेकिन अब तक इन्हें पूरा नहीं किया गया है। फसल कटाई सीजन में हर साल 100 से अधिक आग लगने की घटनाएं होती हैं।
जल्द पूरा होगा दमकल कार्यालय का निर्माण
रावलधी-भिवानी बाईपास पर दमकल विभाग का नया कार्यालय बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। नगर परिषद कार्यालय के एक कमरे में कार्यालय चल रहा है। वहां न स्टाफ के लिए पर्याप्त प्रबंध हैं और न ही संसाधन के लिए। लंबे समय से दमकल विभाग को कार्यालय की कमी खल रही है।
वर्जन::
दिवाली पर्व को देखते हुए सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारी 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे। अब कर्मचारी आठ की बजाय 12 घंटे ड्यूटी देंगे। जितने भी संसाधन विभाग के पास है उनके जरिये हर स्थिति से निपटा जाएगा। लोगों को आतिशबाजी नहीं करनी चाहिए। किसी भी अप्रिय घटना होने पर तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया जाए।
विज्ञापन

सुरेश श्योराण, फायर ऑफिसर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें