फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 किसानों को बांटे खाद के 800 बैग

विज्ञापन
खाद के लिए सदर थाने के बाहर बैठे किसान। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को 400 किसानों को खाद के 800 बैग वितरित किए गए। अभी विभाग के पास करीब एक हजार बैग स्टॉक में हैं, जिनका रविवार को वितरण किया जाएगा। दूसरी ओर शनिवार को जिले में खाद की खेप नहीं पहुंची और पहले से बचे बैग को वितरित कर ही विभाग ने काम चलाया। खाद लेने के लिए शनिवार को छठे दिन भी सदर थाने में किसानों की कतार लगी रही। अब तक जिले में करीब 53 हजार बैग किसानों को वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी खाद के लिए सदर थाने के बाहर किसानों की लंबी कतार लगी रही। सुबह साढ़े सात बजे टोकन वितरण शुरू किया गया और दोपहर एक बजे तक 400 किसानों को टोकन दिए गए। इसके बाद किसान नई अनाज मंडी पहुंचे और वहां टोकन दिखाने के बाद एक किसान को दो बैग दिए गए। शनिवार को जिले में खाद के आठ सौ बैग वितरित किए गए और इसकी पुष्टि कृषि विभाग के उप निदेशक बलवंत सहारण ने की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले में खाद की खेप पहुंच जाएगी। दूसरी ओर किसान अजीत, मांगेराम, सूरता, नफे सिंह, मनोहर, शांति देवी, कांता, पुनीत, अजमेर, दीपचंद, मंशाराम और फतेह सिंह का कहना है कि खाद के बैग किसानों को मिल तो रहे हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए घंटों खपाने पड़ रहे हैं। किसानों का कहना है कि प्रशासन और सरकार को जल्द से जल्द किसानों को पर्याप्त खाद मुहैया करवानी चाहिए।
शनिवार को जिले में खाद के 800 बैग वितरित किए गए। हमारे पास करीब एक हजार बैग और बचे हैं और वो बैग खत्म होने से पहले और खेप पहुंच जाएगी। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बलवंत सहारण, उप निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें