एक युवक मिला संक्रमित, दो सक्रिय केस
चरखी दादरी। ढाणी फौगाट निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है और अब जिले में दो सक्रिय केस हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय एक कंटेनमेंट जोन भी है। उन्होंने बताया कि संक्रमित युवक की हिस्ट्री का पता लगाकर उसके संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल भी विभाग जल्द लेगा।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ढाणी फौगाट निवासी 25 साल के युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित को आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना जांच के लिए 603 सैंपल लिए गए। अब तक कुल 223885 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 5067 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 218147 की निगेटिव आई है। फिलहाल 670 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।