फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार अवैध कनेक्शन धारकों पर दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में अभी भी दो हजार परिवार पेयजल कनेक्शन से वंचित हैं। जल जीवन मिशन के तहत हुए सर्वेक्षण में जन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ऐसे मकानों की सूची तैयार कर ली है। अब जल्द ही यहां पेयजल कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दूसरी ओर विभाग अवैध पेयजल कनेक्शन धारकों के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड में है। विभाग अब न केवल अवैध कनेक्शनों को काटेगा, बल्कि इसके जरिये विभाग को चूना लगाने वाले कनेक्शन धारकों पर एफआईआर दर्ज भी करवाएगा। विभाग के अनुसार जिले में आठ हजार से अधिक अवैध कनेक्शन हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत दादरी जिले में 106 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जानी है। इसके तहत 36 गांवों के लिए एक बड़ा जलघर, 37 बूस्टर और पांच पंपिंग स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित है। करीब 97 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के तहत डार्क जोन में शामिल गांवों को ट्यूबवेल की आपूर्ति से छुटकारा दिलाकर नहरी पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा चालीस से अधिक गांवों में पाइप लाइन बदली जाएंगी। हर घर कनेक्शन मुहैया करवाना भी इसका हिस्सा है। जिन घरों में पेयजल कनेक्शन नहीं है, उनका हाल ही में विभाग ने सर्वे किया है। जिले की अगर बात करें तो दो हजार से अधिक ऐसे मकान हैं, जहां अब तक पेयजल कनेक्शन नहीं हुआ है। इन घरों में अब जल्द से जल्द नल लगाकर कनेक्शन देने की विभाग की तैयारी है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना को अधिकारी जल्द से जल्द सिरे चढ़ाने के प्रयास में है। जिनका प्रशासन भी इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दे चुका है। विभाग ने घर में नल लगाकर पेयजल कनेक्शन करवाने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। इन टीमों को अवैध कनेक्शन धारकों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

यूं हैं जिले में आठ हजार अवैध कनेक्शन
विभागीय सूत्रों के अनुसार गांवों में अवैध कनेक्शनों की संख्या शहर के मुकाबले अधिक है। शहर में करीब दो हजार अवैध कनेक्शन हैं जबकि गांवों में इनकी संख्या छह हजार से अधिक है। विभाग की टीमें अवैध कनेक्शन धारकों पर कार्रवाई करने के लिए ग्राम पंचायतों की मदद भी लेंगी।
इन गांवों में बदली जाएंगी पेयजल लाइन
जगरामबास में 9.35 लाख, डालावास में 90 हजार, सूरजगढ़ में 36 हजार, बिंद्रावन में 18 लाख 30 हजार, रामबास में 18 लाख 11 हजार, टोढ़ी में 13 लाख 86 हजार, नौरंगाबास राजपूतान में 22 लाख 44 हजार, माई खुर्द में 16 लाख 39 हजार, निहालगढ़ में चार लाख 32 हजार, गोकल में 14 हजार, बालरोड में 157 लाख, पातुवास में 35 लाख 10 हजार, चिड़िया में दो करोड़, संतोकपुरा में 66 लाख 45 हजार, मिसरी में 75 लाख 45 हजार, पैंतावास कलां में 40 लाख 95 हजार, रासीवास में 75 लाख 25 हजार, बीजणा में 39 लाख 75 हजार, खेड़ी सनवाल में 10 लाख 96 हजार, अटेला खुर्द में 19 लाख सात हजार, अटेला कलां में नौ लाख 40 हजार, डोहका दीना में 20 लाख 25 हजार, रामपुरा में 20 लाख 43 हजार से पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी।
शहर में 120 तो गांव में 40 रुपये है पेयजल चार्ज
गांव में पेयजल का प्रतिमाह चार्ज 40 रुपये है। एससी कैटेगरी के लिए मासिक बिल 20 रुपये तय है। इसी प्रकार शहर में सीवर और पेयजल का मासिक बिल 120 रुपये तय है। जिन उपभोक्ताओं ने पेयजल मीटर लगवा रखा है उनका मासिक बिल 60 रुपये है। अवैध कनेक्शन धारक प्रतिमाह विभाग को करीब पांच लाख की चपत लगा रहे हैं।
जो घर पेयजल कनेक्शन से वंचित हैं, उनकी सूची हमने तैयार कर ली है। इन घरों में पेयजल कनेक्शन जल्द मुहैया करवाए जाएंगे। वहीं, अवैध कनेक्शन धारकों पर अब एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी और इसकी तैयारियां हमने कर ली हैं।
विज्ञापन

मनोज रोहिल्ला, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें