फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटबॉल स्पर्धा: लड़कों के वर्ग में बौंद तो लड़कियों के वर्ग में दादरी बना विजेता

विज्ञापन
जिला स्तरीय नेटबॉल स्पर्धा की विजेता लड़कियों की टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बौंदकलां। सांवड स्थित बीएसएन स्कूल में बुधवार को जिला स्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लड़कों के सीनियर वर्ग में बौंद खंड की टीम और लड़कियों के वर्ग में दादरी की टीमें विजेता बनीं। स्पर्धा का शुभारंभ बीएसएन स्कूल निदेशक शिवकुमार भारद्वाज ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लड़कों के वर्ग में बौंद खंड ने स्वर्ण पदक, चरखी दादरी खंड ने रजत और झोझू खंड ने कांस्य पदक जीता। वहीं, लड़कियों के वर्ग में दादरी की टीम पहले, झोझू की टीम दूसरे और बौंद की टीम तीसरे स्थान पर रही। नेटबाल संघ के महासचिव बालकिशन व प्रधान मेनपाल ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकास भारद्वाज, राजेश भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा, सुरेश, दिनेश व महेश आदि मौजूद रहे।
वहीं, जिला स्तर पर आयोजित स्पर्धा की विजेता टीमों का हिस्सा रहे खिलाड़ियों का प्रदर्शन के आधार पर आगामी दिनों में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन किया गया। लड़कों के वर्ग में कैप्टन गौरव, ललित, सचिन, अनिल, निखिल, विकास, अश्विनी, प्रवीण, लक्ष्य, अशांत, हेमंत, संजू व डेविड का चयन हुआ। वहीं, लड़कियों के वर्ग में कैप्टन मंजू, नमिता, प्रिया, निशा, रितिका ,सरोज, बाला, भतेरी, मनीषा ,प्रियंका, रेनू, राजनेश व खुशी का चयन किया गया। सचिव कविता देवी ने विजेताओं को सम्मानित कर राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें