फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में गठबंधन सरकार से हर वर्ग दुखी : अनिरुद्ध चौधरी

Thu, 08 Feb 2024 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाढड़ा। कांग्रेस की जन आक्रोश रैली भीड़ के मामले में बड़ी रैली होगी। यहां की जनता गठबंधन सरकार की उपेक्षित नीतियों से पूरी तरह तंग आ चुकी है। यह बात बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिरुद्ध चौधरी ने कस्बे में ग्रामीणों को जनाक्रोश रैली का निमंत्रण देते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे जनप्रतिनिधियों ने इस क्षेत्र में विकास करवाना तो दूर बल्कि झांकना तक उचित नहीं समझा। आज सबसे अधिक मार ग्रामीण किसान व बेरोजगार युवा पर पड़ रही है। किसानों को खाद, बीज व उनकी फसलों के भाव नहीं मिल रहे है। एमएसपी लाने का कानून केवल सपना बनकर रह गया है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनको अलग -अलग पोर्टल में उलझा कर भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुरेश धनासरी, पूर्व चेयरमैन कृष्ण काकड़ौली, पूर्व सरपंच कृष्ण बेरला, महेश सरपंच कादमा, रणबीर पहलवान धनासरी, ईश्वर पहलवान, पूर्व सरपंच रणबीर, सुरेश शर्मा सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें