फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पेयजल लाइन लीक और निकासी भी बाधित, ग्रामीण परेशान

Sun, 16 Jun 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव श्याम कलां में मुख्य रास्ते में भरा पानी। 
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव श्याम कलां में दूषित पानी की निकासी नहीं होने, मुख्य सड़क टूटने व पेयजल की समस्या से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में प्रशासन व विभाग के प्रति रोष बना हुआ है।
विज्ञापन



शहीद भगतसिंह युवा क्लब से ओमबीर पहलवान, नीरज शर्मा, शक्ति शर्मा, दीपक सांगवान, अजय, रितेश पूनिया, मनदीप, अनिल भालोठिया, आनंद सांगवान, सोनू आदि ने बताया कि आम आदमी परेशानियों से घिरा है। सरकार का रवैया उदासीन है। गांव में पेयजल लाइन जगह-जगह से टूटी होने के कारण पानी लीकेज हो रहा है, जिससे पीने के पानी सहित अन्य समस्याएं व्याप्त हैं। सरकार व प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
उन्होंने बताया कि मुख्य रास्ते में दूषित पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग कई बार गड्ढे में गिरकर हादसे के शिकार भी हो चुके हैं। युवाओं का कहना है कि बारिश का मौसम आने वाला है। प्रशासन व अधिकारी इस ओर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें