फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार कोरोनामुक्त हुआ जिला

विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीनेशन करती मेडिकल टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला शुक्रवार को तीसरी बार कोरोनामुक्त हो गया। शहर निवासी 24 वर्षीय संक्रमित युवती संक्रमण को मात देने में कामयाब रही। अब जिले में एक भी केस सक्रिय नहीं है। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की प्रक्रिया लगातार जारी है और विभाग तेजी से वैक्सीनेशन भी कर रहा है। अगस्त के छह दिनों में 27938 लोगों ने समझदारी दिखाकर वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि 27 जुलाई को शहर निवासी 24 साल की युवती संक्रमित मिली थी। करीब दस दिन के अंदर उसने भी कोरोना को मात दे दी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 600 से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं, जिनमें से 500 का आरटीपीसीआर और 100 का रेपिड टेस्ट किया जाता है। छह अगस्त को कोरोना मुक्त होने से पहले जिले गत 14 जुलाई को कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप झेलने के बाद कोरोनामुक्त हो गया था। इसके बाद गत 27 जुलाई को युवती संक्रमित मिली थी। राहत की बात यह है कि इसके बाद जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया है और उक्त युवती भी संक्रमण को हराने में कामयाब रही है। सीएमओ सुदर्शन पंवार का कहना है कि बच्चों को छोड़कर जिले के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल कर लिया जाएगा। इसके लिए 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई जा रही है।
शुक्रवार को 3480 लोगों को लगाई वैक्सीन
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई गई, जिसके तहत 3490 लोगों को कवर किया गया। उन्होंने बताया कि 18 प्लस उम्र के 2370 लोग कवर किए गए जिनमें से 912 को कोवाक्सिन और 1458 को कोविशील्ड लगाई गई। उन्होंने बताया कि 45 से अधिक आयुवर्ग में 1120 लोग कवर किए गए। इनमें से 633 को कोविशील्ड और 487 को कोवाक्सिन की डोज दी गई।
विज्ञापन

अगस्त के छह दिनों में 27938 लोगों ने समझदारी दिखाकर लगवाई वैक्सीन
तारीख टीकाकरण
छह 3480
पांच 4839
चार 5619
तीन 4383
दो 6892
एक 2725
कोरोना से बचाव में वैक्सीनेशन कारगर है। जिलावासियों से अपील है कि संभावित तीसरी लहर को देखते हुए वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। अगर अभिभावक वैक्सीनेशन करवाएंगे तो बच्चों के तीसरी लहर की चपेट में आने की संभावना कम रहेंगी। दादरी जिला तीसरी बार कोरोनामुक्त हो गया है।
विज्ञापन

-डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें