फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडिड पिस्तौल समेत बाइक सवार तस्कर काबू, 480 ग्राम चरम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक तस्कर को अवैध हथियार और मादक पदार्थ समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लोडिड देसी पिस्तौल और 480 ग्राम चरस बरामद हुई है। उसके खिलाफ बौंदकलां थाने में मादक पदार्थ और सशस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बौंदकलां थाना पुलिस को वीरवार देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि कमोद निवासी मिंटू चरस बेचने का काम करता है और अपने पास अवैध हथियार भी रखता है। इस आधार पर पुलिस ने कमोद गोशाला के समीप नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद प्लेटिना सवार व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया गया, तो उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। इस दौरान उसकी जेब से बरामद एक पॉलिथीन में 480 ग्राम चरस मिली, जबकि दूसरी जब में देसी पिस्तौल मिली। पुलिस टीम ने पिस्तौल की जांच की तो इसमें से दो कारतूस भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें