फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : शनिवार को 10 लोग हुए पीड़ित, पिछले चार दिन में मिले 47 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। शनिवार को डेंगू के 10 नए मामले सामने आए हैं। अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 194 हो गई है। फिलहाल जिले में करीब 60 डेंगू के मरीज उपचाराधीन हैं व 10 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। पिछले चार दिनों में 47 नए केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

डेंगू नोडल अधिकारी ने बताया कि शनिवार को 10 लोगों की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 184 थी, जो शनिवार को नए केस मिलने के बाद बढ़कर 194 हो गई। डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि सैंपलिंग लगातार जारी है और विभाग की टीमें एंटी लारवा एक्टिविटी लगातार कर रही हें। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक डेंगू जांच के लिए 538 सैंपल लिए जा चुके हैं, जबकि पिछले साल 30 अक्तूबर तक 184 सैंपल लिए गए थे। उन्होंने बताया कि पिछले साल 30 अक्तूबर तक 95 लोग डेंगू संक्रमित मिले थे जबकि पिछले साल कुल 369 सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें