फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, खेत से घर लौट रही थी मृतक

Fri, 09 Jun 2023 11:25 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

गांव चरखी निवासी राजबाला धर्मपत्नी धर्मबीर सिंह वीरवार को अपने खेत में काम करने गई थी। वीरवार शाम को वह खेत से घर लौट रही थी। उसी दौरान जब वह कितलाना डिस्ट्रीब्यूरी पुल पर पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल होने पर महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के गांव चरखी में खेत से घर लौट रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान गांव चरखी निवासी राजबाला के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर नहीं किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
गांव चरखी निवासी राजबाला धर्मपत्नी धर्मबीर सिंह वीरवार को अपने खेत में काम करने गई थी। वीरवार शाम को वह खेत से घर लौट रही थी। उसी दौरान जब वह कितलाना डिस्ट्रीब्यूरी पुल पर पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल होने पर महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना महिला के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल में रखवा दिया।

विज्ञापन

कान्हड़ा के एक मकान में चोरों ने मारी सेंधमारी कर गहने और नकदी चोरी

बाढड़ा के गांव कान्हड़ा स्थित एक मकान में चोरों ने नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। चोरी किए गए सामान में 15 हजार की नकदी और 85 हजार के गहने शामिल हैं। पीड़िता की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कान्हड़ा निवासी मन्नी ने बताया कि वह घरेलू महिला है और उसका पति अमित गुडगांव में एक कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें