पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चरखी निवासी मनीष ने साइबर थाना पुलिस को ठगी की शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि गत 9 अप्रैल को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई और उसकी नौकरी दिल्ली एयरपोर्ट पर लगवाने की बात कही। उससे पहले फार्म फीस के नाम पर 280 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए।
चरखी दादरी में एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर चरखी दादरी निवासी युवक 63280 रुपये ठगने के दो आरोपियों को दादरी साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर-प्रदेश के अलीगढ़ के बम्बीरपुर निवासम मोहित शर्मा और छकत्ल निवासी गोपाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को दिल्ली से दबोचा गया है। आरोपियो को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 5 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकात के अनुसार
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चरखी निवासी मनीष ने साइबर थाना पुलिस को ठगी की शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि गत 9 अप्रैल को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई और उसकी नौकरी दिल्ली एयरपोर्ट पर लगवाने की बात कही। उससे पहले फार्म फीस के नाम पर 280 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए।
लेटर की फीस के रूप में साढ़े 19 हजार रुपये ऑनलाइन डलवाए
इसके बाद मनीष से ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर 7500 रुपये, गेटपास लेटर की फीस के रूप में साढ़े 10 हजार, ट्रेनिंग लेटर फीस के रूप में साढ़े 25 हजार और इन्वाइस लेटर की फीस के रूप में साढ़े 19 हजार रुपये ऑनलाइन डलवाए गए। इस प्रकार आरोपियों ने पांच ट्रांजेक्शन के जरिये 63 हजार से अधिक राशि उससे ऐंठी। उसके बाद उक्त शख्स ने मनीष का फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
सात जून को होगी रिमांड अवधि पूरी
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। हेड कांस्टेबल शिव कुमार की टीम ने इस मामले के दो आरोपियों मोहित शर्मा और गोपाल को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। सात जून को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।