फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: जैक ऊपर उठाते समय बड़ा हादसा, बीम गिरने से नीचे दबा मजदूर, हुई मौत

Sat, 25 Feb 2023 10:03 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी में दुकान मालिक की लापरवाही से जैक ऊपर उठाते समय बीम गिर गई। बीम के नीचे दबने से उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके तुरंत बाद उसके पिता को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद घायल श्रीचंद को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में जैक से छत ऊपर उठाते समय बीम के नीचे दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक प्रेमनगर का रहने वाला था और उसके बेटे के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पीजीआई पहुंचने से पहले घायल ने तोड़ा दम
पुलिस को दिए बयान में प्रेमनगर निवासी कुलदीप ने बताया कि उसका पिता श्रीचंद मजदूरी करता था। वो काम पर गांधी मार्केट में आया था। कुलदीप ने बताया कि वहां एक दुकान के लेंटर को जैक से ऊपर उठाने का काम चला रहा था और दुकान मालिक की लापरवाही से जैक ऊपर उठाते समय बीम गिर गई। बीम के नीचे दबने से उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके तुरंत बाद उसके पिता को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद घायल श्रीचंद को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।

कुलदीप ने बताया कि पीजीआई पहुंचने से पहले ही उसके पिता ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे का आरोप है कि दुकान मालिक की लापरवाही से हुए हादसे में उसके पिता की जान गई है। कुलदीप के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें