फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: सेल्समैन की पीटकर हत्या करने का आरोप, दाह-संस्कार से पहले चोट के निशान देखकर खुला राज

Mon, 07 Feb 2022 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस को दिए बयान में जेवली निवासी रामचंद्र ने बताया कि उसके बड़े बेटे राकेश (33) को 20 दिन पहले ही गांव निवासी ठेकेदार अनिल सेल्समैन के तौर पर काम करने के लिए राजस्थान ले गया था। वहां अनिल ने पार्टनरशिप में शराब ठेका लिया हुआ है।
विज्ञापन
चरखी दादरी में युवक की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजगढ़ (राजस्थान) के फरट गांव स्थित शराब ठेका पर सेल्समैन की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जेवली निवासी मृतक की हत्या का राज उस समय खुला जब परिजन दाह-संस्कार से पहले मृतक को नहलाने की रस्म निभा रहे थे। शरीर पर चोटों के निशान देखकर मृतकों के परिजनों ने बाढड़ा थाना पुलिस को और बाढड़ा थाना पुलिस ने सूरजगढ़ थाने में मामले की जानकारी दी। सोमवार सुबह राजस्थान पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और उसके पिता के बयान पर चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गांव जेवली थाना बाढड़ा निवासी रामचंद्र ने बताया कि उसके बड़े बेटे राकेश (33) को 20 दिन पहले ही गांव निवासी ठेकेदार अनिल सेल्समैन के तौर पर काम करने के लिए राजस्थान ले गया था। वहां अनिल ने पार्टनरशिप में शराब ठेका लिया हुआ है।

रामचंद्र ने बताया कि पांच जनवरी की रात करीब 11:52 से लेकर सुबह पांच बजे तक उसके छोटे संदीप के पास अनिल ठेकेदार के बेटे अजय ने चार-पांच कॉल की। रात को फोन साइलेंट मोड पर होने के चलते उन्हें कॉल का पता नहीं चला। छह फरवरी की  करीब सात बजे संदीप ने अजय के पास कॉल की तो उसने बताया कि राकेश ने पांच फरवरी को ठेका के गल्ले में आए रुपये उन्हें नहीं सौंपे और इसके चलते उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


रामचंद्र ने बताया कि जब उसके छोटे बेटे संदीप ने अजय से अपने बड़े भाई राकेश के बारे में पूछा तो उसने उसके खाना खाकर सोने की बात कही। रामचंद्र ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे अनिल और उमेद किष्कंधा ने उसे अनिल के घर बुला लिया। उन्होंने उससे कहा कि राकेश की हृदयघात के चलते रविवार दोपहर मौत हो गई है। रामचंद्र ने बताया कि इसके करीब एक घंटे बाद ही ठेकेदार अनिल का बेटा अजय और सुनील नामक व्यक्ति उसके बेटे राकेश का शव लेकर उनके घर पहुंच गए।

परिजन दाह-संस्कार से पहले जब राकेश को नहलाने लगे तो उसकी कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान मिले। इसके तुरंत बाद मृतक के परिजनों ने मामले की सूचना बाढड़ा थाने में दी। जिस पर बाढड़ा थाना पुलिस ने सूरजगढ़ थाने में फोन कर राजस्थान पुलिस को मामले की जानकारी दी।

वहीं, परिजन राकेश के शव को लेकर सिविल अस्पताल पहुंच गए। सोमवार सुबह राजस्थान पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और रामचंद्र के बयान पर चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।

अविवाहित था मृतक, दो भाइयों में था बड़ा

रामचंद्र ने बताया कि उसके दो बेटे थे, जिनमें राकेश बड़ा था। वो 20 दिन पहले ही काम करने के लिए गांव निवासी ठेकेदार के साथ राजस्थान स्थित उसके ठेका पर गया था। रामचंद्र ने बताया कि उसका बड़ा बेटा राकेश अविवाहित था।

पिता बोला: चोट न दिखती तो दब जाता बेटे की हत्या का राज

सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता रामचंद्र ने बताया कि राकेश की मौत की सूचना मिलने के बाद उन्होंने दाह-संस्कार की तैयार कर ली थी। उससे ठीक पहले जब नहलाने की रस्म अदा की गई तो कमर और शरीर के पिछले हिस्से पर चोटों के निशान देखकर परिजन व ग्रामीण दंग रह गए। रामचंद्र ने कहा कि अगर राकेश के शरीर पर चोटें नजर नहीं आती तो उसकी बेटे की हत्या का राज दबकर रह जाता और हम मौत का कारण हार्ट अटैक ही मान लेते।

इस संबंध में जेवली निवास मृतक राकेश के पिता रामचंद्र के बयान पर हमने चार नामजद आरोपी अनिल, अजय, सुनील और उमेद और अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव हमने परिजनों को सौंप दिया है। -मुकेश कुमार, जांच अधिकारी एवं सूरजगढ़ थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें