फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 45 मरीज हुए स्वस्थ, 12 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में सोमवार को 45 मरीजों ने कोरोना को मात दी है जबकि 12 नए केस मिले हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को नए केस मिलने के बाद जिले में अब 171 सक्रिय केस हो गए हैं जबकि 1029 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1396 लोगों को वैक्सीन भी लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि सोमवार को नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7206 हो गई है। वहीं, 45 संक्रमित स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या अब 6893 हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए जिले से अब तक 339529 सैंपल लिए जा चुके हैं। सोमवार को 1029 नए सैंपल लिए गए जिनकी रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को जो नए केस मिले हैं उनमें से पांच शहर और सात गांवों के रहने वाले हैं।
- यहां मिले नए सक्रिय केस
सोमवार को कादमा निवासी 26 साल का युवक, शहर निवासी 15 साल का किशोर, चंदेनी निवासी 45 साल का व्यक्ति, शहर निवासी 68 साल का व्यक्ति, खातीवास निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, शहर निवासी 48 साल क व्यक्ति, शहर के चरखी दरवाजा निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, शहर निवासी 22 साल का युवक, डोहकी निवासी 24 साल का युवक, वार्ड520 निवासी 43 साल का व्यक्ति, मिसरी निवासी 27 वर्षीय और लोहरवाड़ा निवासी 22 साल का युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

वर्जन::
सोमवार को जिले में कोरोना के 12 नए केस मिले हैं जबकि 45 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में 171 केस सक्रिय हैं और फिलहाल 1029 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन

डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें