फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी में 11 जनवरी को होने वाला कांग्रेस का सम्मेलन स्थगित

Sun, 07 Jan 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में पत्रकार वार्ता करते पूर्व मंत्री सुभाष गोयल।
विज्ञापन
चरखी दादरी। कांग्रेस का 11 जनवरी को दादरी शहर में होने वाला सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। अब सम्मेलन की बजाय नौ फरवरी को जनाक्रोश रैली होगी। रैली का स्थान बाद में तय किया जाएगा। यह बात पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ने रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि 10 जनवरी को चंडीगढ़ में कांग्रेस की बैठक होगी जिसमें प्रदेश प्रभारी दीपक बावारिया आएंगे। इसमें राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज देश हर नगारिक अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। जजपा ने प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। आने वाला समय कांग्रेस का होगा। कांग्रेस प्रदेश व देश में बहुमत से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक कर्नल रघबीर छिल्लर, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक नृपेंद्र सिंह श्योराण, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मनीषा सांगवान, वरिष्ष्ठ नेता अनिल धनखड़, किसान नेता राजू मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें