फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाए रहे बादल, दो एमएम बारिश से बढ़ी ठंडक

विज्ञापन
बारिश के दौरान बस स्टैंड रोड से गुजरते लोग। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। मानसून की विदाई के बाद पहला चक्रवात उठने से सोमवार को बारिश हुई है। जिले के विभिन्न भागों में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। इसके साथ ही दो एमएम बारिश होने से ठंडक बढ़ गई। मौसम में आ रहे बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरी है।
विज्ञापन

शनिवार रात से ही मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। सोमवार कई भागों में बूंदाबांदी हुई है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक एवं पर्यावरण क्लब के प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं से कहीं कम तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम के बाद मौसमी सिस्टम का प्रभाव हरियाणा के पश्चिमी हिस्से से खत्म हो जाएगा। मंगलवार से मौसम साफ होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें